संस्थाएं
संयमित आहार आत्म शक्ति का आधार
बेबी धारीवाल एवं संगीता बरड़िया का सिवाकाशी आगमन हुआ। पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बेला कोठारी ने पर्युषण पर्व की भावना से ओतप्रोत सुंदर गीतिका प्रस्तुत की। उपासिका बहनों के अभिनंदन कार्यक्रम का संयोजन प्रचार-प्रसार मंत्री अवंतिका आंचलिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। उपासिका बहनों ने पर्युषण पर्व के आठों दिनों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आहार में संयम एवं जीवन में संयम की आवश्यकता को अत्यंत सरल, सहज एवं अनोखे अंदाज में समझाया। उन्होंने बताया कि संयमित आहार केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर धन्ना सेठ के सुपात्र दान एवं सम्यक्त्व प्राप्ति से संबंधित प्रेरणादायक प्रसंग का सुंदर वर्णन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष रूप से प्रभावित एवं प्रेरित किया। महिला मंडल की बहनों ने दस प्रत्याख्यान एवं पच्चखाण किए।