प्रवचन से प्रतिक्रमण तक चला आध्यात्मिक अनुष्ठान

संस्थाएं

सचिन

प्रवचन से प्रतिक्रमण तक चला आध्यात्मिक अनुष्ठान

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सचिन द्वारा आयोजित पर्युषण पर्व की आराधना करवाने हेतु युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के निर्देशानुसार उपासक जवेरीलाल संकलेचा (अहमदाबाद) एवं खुबीलाल छत्रावत (सूरत) पधारने से यहाँ के श्रावक/श्राविका में नया उत्साह व उमंग की लहर छा गई। सुबह प्रवचनमे भगवान महावीर के पूर्वभव, साधना काल सर्वज्ञता काल, तेरापंथ के आचार्य का जीवन चित्र खाद्य संयम दिवस स्वाध्याय दिवस, सामायिक दिवस वाणी संयम दिवस व्रत चेतना दिवस, जप दिवस, ध्यान दिवस, भगवती संवत्सरी महापर्व एवं धार्मिक प्रवचन उपासक जवेरीलाल संकलेचा व खुबीलाल छत्रावत द्वारा दिया। सांयकाल प्रतिक्रमण व अर्हत वंदना, तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन के, तेरापंथ प्रबोध का विवेचन, तनाव प्रबंधन, कैसे करे सहनशक्ति का विकास क्रोध के कारण व निवारण, जीवन में सफलता का राज, कैसे करे स्मरण शक्ति का विकास जीवन वरदान कैसे बने आदि विषयों पर प्रेक्षाध्यान के माध्यम से वर्तमान समस्याओं का व जिज्ञासा समाधान पर उपासक जवेरीलालजी संकलेचा ने सुंदर वह मार्मिक प्रकाश डाला। प्रवचन से प्रभावित होकर व्यसनमुक्ती जीवन जीने का संकल्प लिया। रात्रिमे ११ से ६ बजे मोबाइल नही देखना (यथा संभव) का संकल्प स्वीकार किया। उपस्थिति 95 रही।