संस्थाएं
ज्ञानशाला दिवस समारोह
ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा किया गया। सर्व प्रथम उपासिका जी ने नमस्कार महामंत्र से शुभारंभ किया। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका एवं बच्चों ने अर्हम गीत के संगान से मंगलाचरण किया।तेरापंथ सभा के अध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष, ज्ञानशाला के पूर्व आंचलिक संयोजक सभी ने अपने अपने भाव व्यक्त किए।सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों के स्वागत के साथ साथ अपने भावों की अभिव्यक्ति ज्ञानशाला संयोजिका कनक बोथरा ने दी। ज्ञानशाला दिवस पर बच्चों ने नृत्य, नाटक आदि जैसी सुंदर प्रस्तुतियां दी। ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका कविता डागा ने सभी का आभार व्यक्त किया।