संस्थाएं
नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन
उद्घाटन से पूर्व आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी उदितयशा एवं सहवर्तिनी साध्वियों द्वारा मंगल पाठ प्रदान किया गया। तत्पश्चात विख्यात समाजसेवी 'राजस्थान रत्न' प्यारेलाल पितलिया ने फीता खोलकर भवन का लोकार्पण किया। साध्वी उदितयशा ने मंगल उद्बोधन में कहा कि भवन के निर्माण में नींव की ईंट का सर्वाधिक महत्व होता है। भवन निर्माण से कहीं अधिक विचारणीय यह है कि इस स्थान का उपयोग किस प्रकार किया जाएगा। हमारी मंगलकामना है तप और साधना के परमाणु फैले। यहां ज्ञान,दर्शन,चरित्र की निर्वद्य आराधना निरंतर होती रहे। द्वितीय चरण के कार्यक्रम में कुबेर बैंक्वेट हाल में अनुदानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने अपने संबोधन में सभी अनुदादानदाताओं की उदारता की प्रसंशा की। साथ ही उन्होंने भवन निर्माण में विशेष सहयोगी रहे ट्रस्ट मंत्री गौतमचंद बोहरा, कोषाध्यक्ष सुकनराज परमार आदि के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन मंत्री गौतमचंद बोहरा ने किया।