एक शाम भिक्षु स्वामी के नाम

संस्थाएं

नगांव

एक शाम भिक्षु स्वामी के नाम

तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी के पावन अवसर पर विराट भिक्षु भक्ति 'एक शाम भिक्षु स्वामी के नाम' अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ तेयुप अध्यक्ष अमित दूगड़ ने अपनी ऊर्जावान टीम के साथ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगल संगान से किया। इसके उपरांत कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की पावन स्मृति में एक भावपूर्ण एवं सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। तेयुप अध्यक्ष ने अपने स्वागत वक्तव्य में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं श्रावक समाज का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य संगायक तेजपुर से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित सिंघी एवं गौतम सिंघी रहे। तेयुप अध्यक्ष अमित दूगड़ के कुशल नेतृत्व, मंत्री मनीष पूगलिया के सुव्यवस्थित संचालन और पूरी युवा टीम के समर्पण से कार्यक्रम ऐतिहासिक और स्मरणीय रहा।