रक्तदान कर्तव्‍यम्‌ शिविर

संस्थाएं

सैंथिया।

रक्तदान कर्तव्‍यम्‌ शिविर

सैंथिया। तेरापंथ युवक परिषद, सैंथिया द्वारा छाजेड़ फूड प्रोडक्ट्स LLP, गंगारामपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा की भावना से जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना एवं समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। शिविर में प्रतिष्ठान के कर्मचारियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
अहमदपुर BDO कार्यालय एवं गंगारामपुर में आयोजित दोनों रक्तदान शिविरों में संयुक्त रूप से कुल 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। तेरापंथ युवक परिषद, सैंथिया सभी रक्तदाताओं की सेवा भावना के लिए हृदय से आभार एवं अनुमोदना करती है। हम छाजेड़ फूड प्रोडक्ट्स LLP, गंगारामपुर के प्रबंधन एवं समस्त सहयोगीगण के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान में इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य के आयोजन हेतु सहयोग एवं अवसर प्रदान किया।