संस्थाएं
91 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
सरदारपुरा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में चल रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 'रक्तदान कर्तव्य' के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आज 91 रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाजसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर का शुभारंभ जैन संस्कारक गौरव जी बरमेचा द्वारा जैन विधि एवं मंगल मंत्रोच्चार से हुआ। अध्यक्ष मनसुख संचेती ने बताया कि तेयुप सरदारपुरा प्रतिवर्ष अभातेयुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित करती है। इस वर्ष 17–23 सितम्बर के दौरान पूरे भारत में स्थान-स्थान पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सेठ भंवरलाल सुन्दरदेवी कोठारी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ओसवाल कम्युनिटी हॉल, सरदारपुरा में आयोजित हुआ। शिविर में जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, एडिशनल एस.पी. रवीन्द् बोथरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिलन बाठिंया एवं डॉ. प्रियंका बैद ने किया। कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र बोथरा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को जालोर में आयोजित शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। आगामी शिविर 23 सितम्बर को पेन इंडिया मॉल, झालामण्ड जोधपुर एवं ओसियां में आयोजित होंगे।