'रक्तदान कर्तव्यम' का आयोजन

संस्थाएं

पीलीबंगा।

'रक्तदान कर्तव्यम' का आयोजन

पीलीबंगा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, पीलीबंगा द्वारा अध्यक्ष हेमंत बांठिया के नेतृत्व में रक्तदान कर्तव्यम अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। चारों शिविरों में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 221 यूनिट रक्त का संग्रह किया। SKD यूनिवर्सिटी, डबली राठान में आयोजित रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर के सफल आयोजन में तेरापंथ युवक परिषद्, पीलीबंगा के उपाध्यक्षअरिहंत दफ्तरी एवं कैंप प्रभारी तरुण बांठिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं मोहित डाकलिया, नमन जैन एवं सतीश पुगलिया ने सहयोगी साथी के रूप में व्यवस्थाओं एवं संपर्क अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। I GMPG कॉलेज, पीलीबंगा — 60 यूनिट।सूर्यनगर कॉलोनी — 60 यूनिट।कैंप प्रभारी पंकज डाकलिया ने बताया कि शिविर में आरिन जैन एवं सौरभ जैन का विशेष सहयोग रहा। प्रमोद बागड़ी, अंकित मूंढ सहित समस्त कॉलोनीवासियों का सहयोग भी सराहनीय रहा। गोलूवाला — 45 यूनिट।