संस्थाएं
रक्तदान शिविर आयोजित
मदुरै। तेरापंथ युवक परिषद्, मदुरै के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, मदुरै में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मदुरै अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में मदुरै जैन समाज के भाइयों-बहनों के साथ राजस्थानी समाज के भाइयों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया। कुल 23 जनों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नितेश कोठारी ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव पूरे भारत में 17 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।