संस्थाएं
‘मानव है मानवता में प्राण भरें : रक्तदान
हनुमानगढ़। तेरापंथ युवक परिषद, हनुमानगढ़ टाउन की ओर से गुरुवार को तेरापंथ भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘मानव है मानवता में प्राण भरें, आओ सब मिल रक्तदान करें’ के संदेश के साथ आयोजित शिविर में युवाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अनुराग बांठिया के नेतृत्व में किया गया। परिषद के मंत्री जीयेश बांठिया, उपाध्यक्ष कमल बांठिया व सौरभ बैद, एमबीडीडी प्रभारी अंकुर बांठिया तथा सह प्रभारी पारस राखेचा ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।