संस्थाएं
रक्तदान कर्तव्यम शिविर
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप), इचलकरंजी द्वारा आयोजित Mega Blood Donation Drive (MBDD) रक्तदान महोत्सव का विशाल शिविर तेरापंथ भवन, इचलकरंजी में अत्यंत उत्साह एवं सफलता के साथ संपन्न हुआ। उत्कृष्ट व्यवस्था व चिकित्सा टीम:रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक जांच एवं रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया को डॉक्टरों और मेडिकल टीम के सहयोग से अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित माहौल में पूरा किया गया। रक्तदाताओं का सम्मान: निस्वार्थ भाव से जीवन रक्षक योगदान देने वाले सभी 59 रक्तदाताओं का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।