मानव सेवा को समर्पित दिन - रक्तदान बना पुनीत संकल्प

संस्थाएं

मदुरै।

मानव सेवा को समर्पित दिन - रक्तदान बना पुनीत संकल्प

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद्, मदुरै के तत्वावधान में शहर में दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन में आयोजित शिविर में 28 जनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में मदुरै वॉलंटरी ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं Paramount Textile Mills Ltd. में तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 63 जनों ने रक्तदान किया। इस शिविर में Sivan Blood Bank की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दोनों शिविरों में मदुरै के व्यापारियों, कपड़ा मार्केट से जुड़े लोगों एवं मिल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस प्रकार आज आयोजित दोनों शिविरों में कुल 91 जनों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अ.भा. ते यू प के MBDD आयाम के राष्ट्रीय प्रभारी नितेश कोठारी ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव देशभर में 17 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समाज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।