ABTYP को मिला भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सम्मान (रक्तदान कर्तव्यम 2026)

संस्थाएं

दिल्ली

ABTYP को मिला भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सम्मान (रक्तदान कर्तव्यम 2026)

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित ‘रक्तदान कर्तव्यम 2026’ ने सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। परिषद् की शाखाएँ वर्षपर्यन्त रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करती है| रक्तदान कर्तव्यम के अंतर्गत परिषदों ने कॉरपोरेट जगत के अनेक प्रतिष्ठित नामों को मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव से जोड़ा।
1 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् को सम्मानित किया गया। यह सम्मान परिषद् एवं उसकी शाखाओं द्वारा वर्षभर किए गए निस्वार्थ सेवा-कार्य का गौरवपूर्ण मूल्यांकन है। यह उपलब्धि तेरापंथ युवक परिषद् के प्रत्येक कार्यकर्ता, रक्तदाता, सहयोगी एवं सेवाभावी शाखा के सामूहिक श्रम और समर्पण को समर्पित है। इस विराट सेवा-साधना में सहभागी एक-एक हाथ को नमन एवं सभी के अथक पुरुषार्थ को हार्दिक साधुवाद।