MBDD 2026 : तेरापंथ युवक परिषद वडोदरा ने रचा इतिहास

संस्थाएं

वडोदरा

MBDD 2026 : तेरापंथ युवक परिषद वडोदरा ने रचा इतिहास

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के तत्वावधान में आयोजित Mega Blood Donation Drive (MBDD) 2026 के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, वडोदरा द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान अभूतपूर्व उत्साह, सेवाभाव और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वडोदरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित कुल 11 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 1,780 यूनिट महारक्त संग्रह कर परिषद ने मानवता की सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समाज जनों, युवाओं, कॉर्पोरेट्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अद्भुत सहयोग से प्रत्येक शिविर में उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए। 1,780 यूनिट्स केवल संख्या नहीं, जीवन की उम्मीद है–
तेरापंथ युवक परिषद, वडोदरा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह 1,780 यूनिट्स केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि मानवता के लिए उठे 1,780 कदम, सेवा का संकल्प और 1,780 संभावित जीवनों के लिए आशा की नई किरण हैं। 'एक बूंद रक्त - किसी के जीवन की उम्मीद' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आभार एवं साधुवाद : तेरापंथ युवक परिषद, वडोदरा की कार्यकारिणी ने इस महाअभियान की पूर्ण सफलता पर प्रत्येक सम्मानित रक्तदाता, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, कैंप संयोजकों, प्रायोजकों, संस्थाओं, चिकित्सा टीमों एवं समस्त सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए उनके प्रति गहरा साधुवाद व्यक्त किया है।