बूंद-बूंद में ज़िंदगी: जगराओं तेयुप का 596 यूनिट रक्तदान

संस्थाएं

जगराओं।

बूंद-बूंद में ज़िंदगी: जगराओं तेयुप का 596 यूनिट रक्तदान

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा अपने 62वे स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिन रक्तदान अमृत महोत्सव 2026 मनाया गया। तेरापंथ युवक परिषद्, जगराओं के अध्यक्ष रिपन जैन पाटनी के नेतृत्व में 10 रक्तदान शिविर लगाए गए और यह मानवता के नाम एक ऐतिहासिक दिन था। युवक परिषद् के रक्तदान महाअभियान - संयोजक वैभव जैन ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के द्वारा हमारी युवक परिषद् ने पुलिस लाइन्स, सन्मति विमल मुनि हॉल, महाप्रज्ञ स्कूल, मुल्लांपुर, किशनपुरा, निहाल सिंह वाला, डल्ला, लम्मा, रूमी तथा रायकोट में वृहद स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि शिविरों में ब्लड के लिए बहुत हॉस्पिटलों से टीमें आई हुई हैं। मंत्री रवीन गोयल ने बताया कि सभी 10 कैम्पों से कुल 596 यूनिट रक्त एकत्र किया गया और हर जगह जनसैलाब उमड़ा। मौसम की चुनौतियों में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं टूटा। सभी युवकों में समर्पण और जुनून साफ दिख रहा था।