मेगा ब्लड डोनेशन अभियान में जुटा 450 यूनिट रक्त

संस्थाएं

तिरुपुर।

मेगा ब्लड डोनेशन अभियान में जुटा 450 यूनिट रक्त

तेरापंथ युवक परिषद्, तिरुपुर द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित 'मेगा ब्लड डोनेशन अभियान' अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत कुल पाँच कैंप आयोजित किए गए, जिनमें कुल 450 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कुशल सेठिया एवं सह संयोजक ईशान दुग्गर ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी समिति सदस्यों, रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।