रक्तदान से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण - दिखा मानवता का जज्बा

संस्थाएं

रक्तदान से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण - दिखा मानवता का जज्बा

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) आयाम के अंतर्गत 'रक्तदान कर्तव्यम् – यूनाइटेड कॉरपोरेट्स का विकसित भारत' अभियान का आयोजन देश-विदेश में परिषद की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से 17 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस व्यापक अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तेरापंथ युवक परिषद केसिंगा द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन, केसिंगा में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष अभिषेक जैन ने किया। शिविर में स्थानीय CHC, केसिंगा के चीफ मेडिकल ऑफिसर श्री आर. एन. खतुआ ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए शिविर की चिकित्सा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कुल 73 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।