संस्थाएं
कार्यकर्ता देव, गुरु, धर्म के प्रति समर्पित बने
तेरापंथ समाज की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि संस्था तेरापंथी महासभा ने लाडनूं में महासभा प्रतिनिधि सम्मेलन में युग प्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सानिध्य में तेरापन्थ सभा बैंगलोर को वर्ष 2025- 26 में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु श्रेष्ठ तेरापंथी सभा से पुरस्कृत किया। इसलिए साध्वी पावनप्रभाजी के मंगलपाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी श्री जी ने कहा कि पारसमल के नेतृत्व में पूरी टीम ने संगठित होकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में गुरु दृष्टि की आराधना के साथ चरित्रात्माओं के इंगित के साथ तथा महासभा के निर्देशानुसार अच्छा कार्य किया,स्थानीय स्तर पर भी अनेकों समाज हित, आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक कार्य हेतु सभा ने अपना दायित्व निभाया संभवतः यही उनके मूल्यांकन का आधार बनता हे। स्वागत वक्तव्य सभा अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने दिया। महासभा उपाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पोखरणा ने किया।