संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान है आत्मा के अवलोकन का सशक्त माध्यम
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार एवं आचार्यश्री महाश्रमण जी की पावन प्रेरणा से प्रेक्षा वाहिनी के तत्वावधान में संवाहिका उषा जैन के नेतृत्व में 9वें प्रेक्षाध्यान दिवस का भव्य आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया जिसमें 20 साधको ने भाग लिया। इस अवसर पर सभा के निवर्तमान मंत्री सुभाष जैन ने बताया कि आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने प्रेक्षाध्यान का अवदान देकर लाखों लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाई एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ किया। प्रेक्षाध्यान आत्मा के अवलोकन का सशक्त माध्यम है।
इससे आत्मा और काया निर्मल और निरामय बनते हैं और कषाय एवं आवेश पर नियंत्रण किया जा सकता है तथा आधि व्याधि और उपाधि का क्षय होता है तथा चित एवं आत्मा की शुद्धि होती है।
इस अवसर पर प्रेक्षाध्यान के विभिन्न प्रयोग जिनमे कायोत्सर्ग, अनुप्रेक्षा, दीर्घश्वास प्रेक्षा भी किए गए तथा आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का रिकॉर्डड प्रवचन भी श्रवण किया गया। इसके साथ त्रिपदी वंदना की गई एवं नौ भावनाओं का भी ध्यान किया गया।