374 शाखा परिषदों में तेयुप विजयनगर का लहराया परचम

संस्थाएं

विजयनगर।

374 शाखा परिषदों में तेयुप विजयनगर का लहराया परचम

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में आयोजित 60वें वार्षिक अधिवेशन “संवर्धनम्” में तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर को 374 शाखा परिषदों में सत्र 2025-26 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु “सर्वश्रेष्ठ परिषद्” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तेयुप विजयनगर को सर्वश्रेष्ठ परिषद् के सम्मान के साथ-साथ विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी 10 सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें सीपीएस जूनियर, मधुरम्, एटीडीसी, तपोयज्ञ, तेरापंथ टास्क फोर्स, प्रकाशन, चौका सत्कार, युवालोक, सीपीएस नेशनल ट्रेनर वर्कशॉप एवं भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला प्रमुख रहे।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष विकास बांठिया, मंत्री योगेश पोरवाड़, गत कार्यकाल की सम्पूर्ण प्रबंध मंडल एवं कार्यसमिति, परामर्शक गण, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा, शाखा प्रभारी डॉ. आलोक छाजेड़, पूर्व अध्यक्षगण एवं वर्तमान अध्यक्ष पवन बैद ने इस सम्मान को परिषद् से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।