संस्थाएं
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का हुआ आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं CPS Academy for Leadership and Excellence के संयुक्त मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद, एवं अणुव्रत समिति, पालघर द्वारा Personality Development Workshop - आयाम के अंतर्गत दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को 'A Skill of Happiness - 6 Hour Life Changing Experience' कार्यशाला का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हित तलेसरा ने किया। तेरापंथ युवक परिषद, पालघर के कर्मठ अध्यक्ष आकाश राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा CPS Academy के तीनों प्रशिक्षकों—जिनेश जैन, प्रीत खंडोर एवं संयम जैन—का परिचय कराया।
कार्यशाला को तीन प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में जिनेश जैन ने व्यक्तित्व विकास में Happiness Skill की भूमिका को समझाते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय से जोड़ा। द्वितीय सत्र में संयम जैन ने Relationships एवं Work-Life Balance के माध्यम से जीवन के प्रत्येक क्षण को प्रसन्नता के साथ जीने तथा स्वयं को बेहतर ढंग से जानने पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोचक एवं उपयोगी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।
तृतीय सत्र में प्रीत खंडोर ने Dreams को Goals में बदलने एवं मनचाहे लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया तथा प्रभावी Goal Setting Activity करवाई। कार्यशाला में लगभग 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सब-इंस्पेक्टर प्रकाश पाटिल उपस्थित रहे। तेरापंथ समाज की ओर से तेरापंथ सभा अध्यक्ष धर्मेश सिंघवी, मंत्री हितेश बादामिया, एवं उनकी कार्यकारिणी की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष आकाश राठौड़, मंत्री विक्रम बाफना आदि उपस्थित रहे।