नाट्य मंचन के ज़रिए समझाया कर्मों का अटूट सिद्धांत

संस्थाएं

तिरुपुर।

नाट्य मंचन के ज़रिए समझाया कर्मों का अटूट सिद्धांत

तेरापंथ युवक परिषद् तिरुपुर ने साध्वी सिद्धप्रभाजी ठाणा-4 के पावन चातुर्मास अवसर पर एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम 'कर्मों की मार – यमराज के द्वार' का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। परिषद् अध्यक्ष मोहित बरडिया ने स्वागत भाषण दिया। साध्वी आस्था प्रभा ने भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत की। नाट्य प्रस्तुति में यमराज, चित्रगुप्त एवं अन्य पात्रों का अभिनय अत्यंत प्रभावशाली रहा। साध्वी सिद्धप्रभाजी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि आत्मा कर्मों से भी अधिक बलवान है। सही साधना और संयम से आत्मा कर्मों पर विजय प्राप्त कर सकती है। कार्यक्रम का संचालन परिषद् मंत्री अमन चोरडिया ने किया तथा सह मंत्री रजत बेंगानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।