संस्थाएं
रक्तदान कर्तव्यम् का अविराम उत्साह
शिरपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्,शिरपुर द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव - रक्तदान कर्तव्यम् का आयोजन वाड़ी गांव में किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् के सभी सदस्य द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में कुल 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।