भव्य तप अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

बेंगलुरु।

भव्य तप अभिनंदन समारोह

बेंगलुरु। गांधीनगर स्थित तेरापंथ सभा भवन में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा-4 के सान्निध्य में मासखमण तप की अनुमोदना एवं तप अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में साध्वीश्री ने तप, त्याग एवं आत्मशुद्धि का प्रेरणादायी संदेश दिया। इसी दौरान साध्वीश्री ने कहा कि अपनी दुबली-पतली काया के बावजूद बहन नम्रता पितलिया ने दृढ़ आत्मबल, संकल्पबल एवं तप के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए कठिन मासखमण तपस्या की आराधना की। साध्वी आत्मयशा, साध्वी उन्नतयशाजी एवं साध्वी रम्यप्रभाजी ने सामूहिक गीत का संगान कर तपस्विनी के तप की अनुमोदना की।