गांधी जयंती पर लगाया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर

संस्थाएं

राजाजीनगर

गांधी जयंती पर लगाया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर

भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर - श्रीरामपुरम द्वारा मरियापनपाल्या स्थित गायत्री देवी उद्यान में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से शिविर की शुरुआत की गई, जिसमें कुल 79 सदस्यों ने परीक्षण करवाया और लगभग 47 लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए। मधुमेह पीड़ितों को खान-पान में मिठाई आदि का सीमित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई। तेयुप सदस्यों ने जनमानस से वार्तालाप करते हुए ATDC द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता आदि जानकारी से अवगत करवाया। स्थानीय लोगों ने तेयुप युवा साथियों द्वारा प्रदत्त सेवाओं की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। तेयुप राजाजीनगर से अध्यक्ष राजेश देरासरिया, जयंतीलाल गांधी, योगेश मेहता, जीतू मेहता, मुकेश नाहर, अभिषेक पीपाड़ा एवं महेंद्र मुथा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ATDC स्टाफ धनुश्री का अथक श्रम नियोजित रहा।