108 दिवसीय तपस्या अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

शाहदरा, दिल्ली।

108 दिवसीय तपस्या अभिनंदन समारोह

आचार्यश्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि विमलकुमारजी स्वामी एवं विद्वान शिष्य मुनि अभिजीत कुमार के सान्निध्य में विशिष्ट तपस्वी बिमल बैद की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में भव्य तप अभिनंदन समारोह का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा शाहदरा, दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर तपस्वी बिमल बैद की तपस्या की अनुमोदना की तथा साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि विमलकुमारजी स्वामी एवं मुनि अभिजीत कुमार जी ने तपस्या के आध्यात्मिक महत्व एवं लाभों पर प्रकाश डाला। मुनि मधुरकुमारजी, मुनि अक्षयकुमारजी, मुनि धन्यकुमारजी एवं मुनि जागृतकुमारजी ने भी तप के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कन्या मंडल एवं महिला मंडल, पूर्वी दिल्ली द्वारा गीतिका के माध्यम से तपस्या की अनुमोदना की गई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा शाहदरा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी एवं शाहदरा विधायक संजय गोयल ने अपने भाव व्यक्त किए। सभा के उपाध्यक्ष महावीर ने तप अनुमोदना पत्र का वाचन किया, जबकि उपाध्यक्ष सुरेश भंसाली ने साध्वी प्रमुखा के संदेश का वाचन किया।समारोह में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड, अखिल भारतीय अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक संचेती, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से विनय लिंगा, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के संगठन मंत्री संजय संचेती, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम से गौतम डूंगरवाल, ने अपने भाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मुनि अक्षयकुमार जी ने किया। अंत में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, शाहदरा के मंत्री देवेंद्र पुगालिया ने आभार व्यक्त किया।