पर्युषण पर्व पर धर्म आराधना की बहार

संस्थाएं

रेलमगरा (राजसमंद)।

पर्युषण पर्व पर धर्म आराधना की बहार

रेलमगरा (राजसमंद)। वरिष्ठ उपासक रतनलाल लोढ़ा तथा सहयोगी उपासक तोलाराम छाजेड़ का रेलमगरा आगमन हुआ। पर्युषण पर्व के प्रथम दिन से ही रेलमगरा में धर्म आराधना, त्याग, तपस्या, स्वाध्याय एवं प्रवचन की ऐसी श्रृंखला शुरू हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। उपासक रतनलाल लोढ़ा ने खाद्य संयम दिवस, स्वाध्याय दिवस, सामायिक दिवस, वाणी दिवस, व्रत चेतना दिवस एवं जप दिवस के अवसर पर विशेष प्रवचन देते हुए आत्म-जागरण, संयम और साधना का सारगर्भित संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों का श्रावक-श्राविकाओं पर विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है। साथ ही आजके दिन अपने मन के अंदर बेटी आत्मा को निर्मल बना आपस के वेर भाव को खत्म करना चाहिए। सायं कालीन प्रतिक्रमण में अच्छी उपस्थिति रही।