संस्थाएं
प्रवचन, प्रतियोगिता और सामायिक - धर्ममय बना शिरपुर
पूज्यप्रवर 'युगप्रधान' आचार्यश्री महाश्रमणजी की महती कृपा से महासभा द्वारा पर्युषण पर्व मे धर्म-आराधना हेतू बोरीवली-मुंबई से प्रवक्ता उपासिका रतन बड़ाला एवं सहयोगी उपासिका चंदा धाकड़ धर्माराधना कराने हेतु शिरपुर पधारे। उनके सानिध्य में पर्यूषण पर्व के आठ दिनोंका सुचारू रूप से आयोजन हुआ। उपासिकाओं ने काल चक्र,भगवान ऋषभदेव,भगवान महावीर के जीवन पर आधारित प्रवचन दिया। साथमे गणधर, तेरापंथ का इतिहास एवं नव तत्व के बारे में जानकारी दी। रात्रिकालीन अर्हत् वंदना,प्रवचन के पश्चात प्रतियोगिता के माध्यम से अनेक अनेक जानकारी दी। सामयिक दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद्, शिरपुर द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन हुआ। जप दिवस पर पूर्ण तेरापंथ समाज द्वारा 24 घंटे नवकार महामंत्र का अखंड जप किया पर्यूषण में अठाई-1,पांच -2, तेला -4 और अनेक तपस्या हुई। अष्टप्रहरी पौषध -8,छहप्रहरी पौषध -1,चारप्रहरी पौषध -18 और साथ में संवर भी हुए।