पूरे पर्युषण काल में गूंजा महामंत्र नवकार

संस्थाएं

सैंथिया।

पूरे पर्युषण काल में गूंजा महामंत्र नवकार

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, सैंथिया द्वारा पूरे पर्युषण काल में अखंड नवकार मंत्र जाप का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। परिषद के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे पर्युषण काल में निरंतर नवकार महामंत्र का जाप करते हुए इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। अखंड जाप के माध्यम से सभी ने संयम, साधना और आत्मचिंतन की भावना को जीवन में उतारने का प्रयास किया।