'कौन बनेगा भिक्षु भक्त' प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

ट्रिप्लिकेन।

'कौन बनेगा भिक्षु भक्त' प्रतियोगिता का आयोजन

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी के मंगल सानिध्य ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कौन बनेगा भिक्षु भक्त प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ मुनि पुलकित कुमार जी ने कहा प्रतियोगिताएं ज्ञान वृद्धि का माध्यम है। प्रतियोगिताओं के द्वारा श्रावक श्राविकाओं में ज्ञान आराधना का विकास होता है। चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही ज्ञानोत्सव के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। चातुर्मास काल में तपस्या का जितना महत्व है उतना ही महत्व ज्ञान आराधना का है। इस बार अनेक श्रावक श्राविकाओं ने प्रतियोगिताओं से जुड़कर ज्ञान का क्षयोपशम बढ़ाया है। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 25 बोल वर्ग पहेली, तुलसी प्रतियोगिता, किसमें है कितना ज्ञान तथा दिमाग दौड़ाओ उत्तर पाओ आदि अनेक प्रतियोगिताओं में श्रावक समाज ने ज्ञान अर्जन किया। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार ने प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी को आध्यात्मिक प्रेरणा दी। भिक्षु क्विज प्रतियोगिता का रोचक प्रभावी संचालन राजेश खटेड ने किया। ट्रिप्लिकेन महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गेलड़ा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका मधु चोरडिया एवं प्रिति खांटेड के साथ ट्रिप्लिकेन महिला मण्डल से उपाध्यक्ष मोना सेठीया का श्रम रहा।