संस्थाएं
संप्रदायवाद से ऊपर उठकर मानव सौहार्द स्थापित करना ही अणुव्रत का लक्ष्य
गुवाहाटी। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तृतीय दिवस को सांप्रदायिक सौहार्द दिवस पर अणुव्रत समिति गुवाहाटी द्वारा काटाबाड़ी स्थित स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संजय चौरड़िया ने सांप्रदायिक सौहार्द पर अपने विचार रखे। स्कूल की प्राध्यापक नाज़िरा बेगम एवं स्कूल परिचालक रामेश्वर शर्मा का सम्मान समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की संगठन मंत्री राखी बैंगानी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन मंत्री रंजना बरडिया ने किया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष सरोज बरडिया, सहमंत्री डॉ. सारिका दुगड़, सहमंत्री एवं उद्बोधन सप्ताह के मुख्य संयोजक राजकुमार भटेरा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल बैद उपस्थित रहे।