संस्थाएं
सशक्त पीढ़ी - नशा मुक्त परिवार
अणुव्रत विश्व भारती समिति के निर्देशन में अणुव्रत समिति, कोलकाता द्वारा 'हमारी पीढ़ी–सशक्त पीढ़ी–नशा मुक्त परिवार–नया दौर–नई दौड़' की भावना के साथ स्पवदे सफारी पार्क, रवींद्र सराबर में एक विशाल मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुआ। कोलकाता समिति के अध्यक्ष नवीन दुगड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दुगड़, मुख्य न्यासी रतन दुगड़, प्रायोजक धर्मेंद्र डागा, लायंस प्रेसिडेंट अरविंद डागा एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया।
अपने संबोधन में नवीन दुगड़ ने कहा कि यह आयोजन केवल एक मैराथन दौड़ नहीं, बल्कि नशे व ड्रग एडिक्शन के विरुद्ध समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त अभियान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दुगड़ ने कहा कि देश भर में अणुव्रत समितियां नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और ड्रग्स एडिक्शन के खिलाफ ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ (प्लेज) ली। प्रताप दुगड़ ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। न्यासी रतन दुगड़, सहित तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद व अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।