अहिंसा दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

बारडोली।

अहिंसा दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

अणुव्रत समिति बारडोली द्वारा अणुविभा के निर्देशानुसार अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन सेंसेरिटी स्कूल में किया गया। जिसमें 250 बच्चों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में अणुव्रत समिति की संगठन मंत्री पायल चोरडिया ने एक सुंदर एवं प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को अहिंसा का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन में अहिंसा का पालन करते हुए किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट नहीं पहुँचाना चाहिए।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मीना मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समझाया कि हमें अपने जीवन में अहिंसा को किस प्रकार अपनाना चाहिए तथा अपने शरीर, मन और व्यवहार को अहिंसात्मक जीवनशैली से कैसे सुरक्षित एवं संयमित रखा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति की अध्यक्षा अमृता कावड़िया सहित अणुव्रत समिति की टीम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रिंसिपल अमर सर एवं टीचर्स उन्नति बहन सभी टीचर्स के उपस्थित अच्छी रही