नशा मुक्त परिवार महा मैराथन  ' नया दौर - नयी दौड़ ' का आयोजन

संस्थाएं

सूरत।

नशा मुक्त परिवार महा मैराथन ' नया दौर - नयी दौड़ ' का आयोजन

नशा मुक्त परिवार महा मैराथन ' नया दौर - नयी दौड़ ' का आयोजन SVNIT सूरत एवं अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत द्वारा SVNIT कैंपस में आयोजित किया गया। नशा मुक्त परिवार मैराथन को SVNIT के डायरेक्टर प्रोफेसर अनुपम शुक्ला, सूरत मेयर माया बेन मांवानी, जिला कलेक्टर तेजस परमार, अणु विभा महामंत्री मनोज सिंघवी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रतनलाल भलावत ने झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया ! लगभग 1500 युवकों ने इसमें हिस्सा लिया।
गरिमामय उपस्थिति : SVNIT से के के सिंह, रजिस्ट्रार SVNIT, प्रोफेसर संजय पटेल एवं अणुविभा से पायल चोरड़िया (संगठन मंत्री ) अणुविभा राजेश सुराणा (रेड क्रॉस सोसायटी मेम्बर ) संजय बोथरा (गुजरात प्रभारी ) आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अणुव्रत समिति ग्रेटर सुरत परामर्शक पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं आस पास की सभा संस्था के अध्यक्ष मंत्री श्रावक समाज की उपस्थिति रही। 3 और 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन हुआ सभी प्रतिभागियों ने आनंद उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सभी पार्टिसिपेंट्स में नई ऊर्जा का संचार किया । कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत के मंत्री अनिल चौरडिया ने किया।