अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह' के पांचवें दिन नशामुक्ति दिवस का आयोजन

संस्थाएं

आमेट

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह' के पांचवें दिन नशामुक्ति दिवस का आयोजन

नशामुक्ति दिवस - अणुव्रत समिति अणुव्रत समिति आमेट द्वारा 'अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह' के पांचवें दिन नशामुक्ति दिवस का आयोजन पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मित्र मंडल परिसर, आमेट) में किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के निर्देशन में तथा प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहीं। साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव एवं बहादुर मीणा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रेणु छाजेड़ ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन की शपथदिलाई। मुकेश चन्द्र वैष्णव औरजगदीश चन्द्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व परिवार को नशामुक्त रखने हेतु प्रेरित किया।योगदान के लिए हितेश लौहार को सम्मानित किया गया।