संस्थाएं
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह : अहिंसा दिवस
अणुव्रत समिति बाड़मेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामू बाई में अहिंसा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरचंद वडेरा, विशिष्ट अतिथि गौतम बोथरा तथा अध्यक्षता प्राचार्य शोभा दवे ने की। कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व समिति अध्यक्ष पवन संखलेचा 'नमन' एवं संचालन डॉ गोवर्धन सिंह सोढा 'जहरीला' ने किया। शुरुआत में दीप प्रज्वलन, ज्योति सिंघवी द्वारा अणुव्रत गीत तथा शकुंतला जैन द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान महावीर, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और आचार्य तुलसी के अहिंसा व संयम के सिद्धांतों को प्रासंगिक बताया। प्राचार्य शोभा देवी ने अनुव्रत के 11 नियमों को जीवन के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में बच्चों का बहुमान किया गया तथा आभार वीराराम भुरटिया ने व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश बोथरा ने बताया कि अगला दिन सांप्रदायिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।