'सुसंस्कारों का निर्माण आज की सर्वोपरि जरूरत

संस्थाएं

सिलचर।

'सुसंस्कारों का निर्माण आज की सर्वोपरि जरूरत

अणुव्रत समिति जयपुर ने अणुविभा केन्द्र में मुनि तत्त्व रुचि जी 'तरुण' एवं मुनि संभव कुमार जी के सान्निध्य में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जयपुर क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थी और अभिभावक जनों को सम्बोधित कर मुनि तत्त्व रुचि जी 'तरुण' ने कहा - अणुव्रत के कार्यक्रम नैतिक और चारित्रिक गुणों के संपोषक हैं। यह व्यक्ति सुधार से समाज सुधार का आंदोलन है। आदर्श परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा - आदर्श परिवार का आधार सुसंस्कार हैं। भावी पीढ़ी में सुसंस्कारों का निर्माण आज की सर्वोपरि जरूरत भी है। इस अवसर पर मुनिश्री जी के सान्निध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2026 के बेनर का अनावरण भी किया। इस अवसर पर गीत गायन, चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ आदि विविध प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई। अन्त में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोर्म, अणुव्रत समिति आदि के पदाधिकारियों सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।