संस्थाएं
चेन्नई महानगर के 14 प्रमुख स्थानों पर गूंजा अणुव्रत गीत
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आयोजना में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस गुरुवार 01 अक्टूबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम चेन्नई महानगर के 14 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि डॉ. पुलकितकुमारजी ठाणा-2 एवं किलपॉक डोसी हाउस में साध्वी उदितयशाजी ठाणा-4 के सान्निध्य में मंचीय कार्यक्रम हुए।
मुनि पुलकितकुमारजी ने कहा कि अणुव्रत जन-मन में चारित्र का निर्माण करता है। गुरुदेव आचार्य तुलसी ने 78 वर्ष पूर्व अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन किया। गरीब की झोपड़ी से लेकर राष्ट्रपति तक अणुव्रत आंदोलन से जुड़े हुए हैं। साध्वी उदितयशाजी ने कहा कि अणुव्रत आचार संहिता से सम्बद्ध व्यक्ति का जीवन वर्तमान के साथ भविष्य भी सुन्दर, सुव्यवस्थित बनाता है। अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अणुव्रत की उपयोगिता के बारे में बताया। मंत्री कुशल बाँठिया ने आचार संहिता का वाचन किया। उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती ने आभार व्यक्त किया। इस गीत महासंगान में लगभग 3000 से अधिक बालक-बालिकाओं के साथ अध्यापक, विद्यालय प्रशासन अधिकारी, श्रावक ने भाग लिया।