संस्थाएं
नवकार विद्यालय में गूंजा 'संयम मय जीवन हो...'
आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी कुंदनप्रभाजी की प्रेरणा से सहवर्ती साध्वी विद्युतप्रभा जी व साध्वी किरणयशा जी के सानिध्य में स्थानीय नवकार माध्यमिक विद्यालय, जसोल प्रांगण में प्रातः 8 बजे प्रधानाचार्य किरण कोठारी की अध्यक्षता में अणुव्रत महासंगान व अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया गया। डूंगरचंद बागरेचा ने अणुव्रत गीतिका का संगान व पूरे विद्यालय की ओर से अणुव्रत महासंगान 'संयम मय जीवन हो...' का संगान किया गया। साध्वीवृंद के प्रेरणा पाथेय के साथ ही अध्यक्ष महावीर सालेचा ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा ने विद्यार्थी अणुव्रत संकल्प-पत्र का वाचन व प्रधानाचार्य किरण कोठारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उमेशसिंह राठौड़ ने अणुव्रत की जानकारी दी। साथ ही अणुव्रत संकल्प-पत्र भरवाए गए और 04 अक्टूबर को 'नशामुक्त परिवार मैराथन 2026' में भाग लेने का निवेदन किया गया।