भगवान महावीर और महात्मा गांधी का अहिंसा मार्ग ही विश्व शांति का आधार

संस्थाएं

चेन्नई।

भगवान महावीर और महात्मा गांधी का अहिंसा मार्ग ही विश्व शांति का आधार

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आयोजना में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस अहिंसा दिवस का कार्यक्रम चेन्नई महानगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि डॉ. पुलकितकुमारजी ठाणा-2 एवं किलपॉक तेरापंथ भवन में साध्वी उदितयशाजी ठाणा-4 के सान्निध्य में मंचीय कार्यक्रम हुए। मुनि डॉ. पुलकितकुमार जी ने कहा कि आज विश्व अहिंसा दिवस है। भगवान महावीर ने अहिंसा का महान संदेश दिया था। महात्मा गांधी ने वर्तमान परिदृश्य में उसे प्रचारित किया। साध्वी उदितयशाजी ने कहा कि अणुव्रत एक आचार संहिता है। साध्वी भव्ययशा ने बच्चों के साथ सभी को प्रामाणिकता पूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। माला कातरेला, मंत्री कुशल बाँठिया, उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती ने अपने विचार व्यक्त किए।