अनुशासन, संयम और सकारात्मकता से बनेगा सशक्त समाज

संस्थाएं

आमेट।

अनुशासन, संयम और सकारात्मकता से बनेगा सशक्त समाज

अणुव्रत समिति आमेट द्वारा 'अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह' के छठे दिन तेरापंथ सभा भवन में अनुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुशासन के महत्व पर चर्चा करते हुए जीवन में इसे अपनाने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने कहा कि अनुशासन जीवन की सफलता की आधारशिला है। यह व्यक्ति में समयबद्धता, आत्मसंयम, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का विकास करता है। जीवन विज्ञान प्रभारी रितु ढिलीवाल ने अनुशासन को लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा बताते हुए दैनिक जीवन में संयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी हिरण, मंत्री संगीता चंडालिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।