संस्थाएं
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत मनाया गया अहिंसा दिवस
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र गोरेगांव में उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आज दूसरे दिन अहिंसा दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत के संगान के साथ उपासक प्रखर वक्ता सुरेश ओस्तवाल ने की। पधारे सभी अतिथियों का एवं अणुव्रत परिवार और पूरे समाज का स्वागत अणुव्रत संयोजक शांतिलाल बाफना ने किया। सभा अध्यक्ष सुभाष सिंघवी, मंत्री विनोद सिंघवी ने भी अपनी भावना व्यक्त की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रवक्ता उपासक सुरेश ओस्तवाल ने अहिंसा दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बिशनदास गोयल (कलकत्ता) के जीवन का प्रेरणादायक घटनाक्रम सुनाकर सभी को प्रेरित किया। संचालन एवं आभार ज्ञापन विकास धाकड़ ने किया।