संस्थाएं
आध्यात्मिक क्रिकेट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
तेरापंथ धर्म संघ के अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी सोमयशाजी के सान्निध्य में स्थानीय तेरापन्थ सभा भवन में आध्यात्मिक क्रिकेट क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। साध्वी सोमयशा जी ने मंगल पाठ द्वारा शुभारंभ करवाया। नौ तत्व, जैन धर्म, तीर्थंकरों से संबंधित और तेरापंथ धर्म संघ से जुड़े प्रश्नोत्तर का रोचक प्रस्तुतियों के साथ ज्ञानवर्धक और आध्यात्मिकता की वृद्धि करने वाला कार्यक्रम रहा । टीम के नाम इस प्रकार रहे । अणुव्रत एसस, प्रेक्षा पायनियर्स, अहिंसा एवेंजर्स, संयम सुपरस्टार, योगक्षेम स्टार, स्वाध्याय स्क्वैड, प्रति टीम में 6 कि संख्या से कुल छः टीमों में लगभग 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया । महासभा के न्यासी नरेंद्र नखत निर्णायकगण रहे। स्वाध्याय स्क्वैड की टीम विजयी रही। उपरोक्त जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी सुरेश चौपड़ा द्वारा प्राप्त हुई ।