TPF की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित

संस्थाएं

लाडनूं

TPF की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटवारी की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर 2026 को तुलसी ऑडिटोरियम जैन विश्व भारती परिसर, लाडनूं में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 104 सदस्यों ने सहभागिता दर्ज कराई। बैठक का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों की अनुपस्थिति का उल्लेख किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटवारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए TPF के आगामी दो वर्षों के विजन 'Evolve, Scale and Serve' की रूपरेखा सामने रखी।
उन्होंने संगठन को नई सोच के साथ विकसित करने, सेवा एवं प्रोजेक्ट्स के प्रभाव को व्यापक स्तर तक पहुंचाने तथा TPF की गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी गई, साथ ही इस मीटिंग में राष्ट्रीय प्रबंधन मंडल की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। सभी प्रोजेक्ट चैयरमैन एवं संयोजकों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स का प्रेजेंटेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रस्तुतियों के दौरान प्रोजेक्ट्स के प्रभावी क्रियान्वयन, विस्तार एवं नए आयामों को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए। मीटिंग का संचालन राष्ट्रीय सहमंत्री मोहित बैद, अभिनव जैन द्वारा तथा आभार ज्ञापन राष्ट्रीय सहमंत्री विक्रम कोठारी ने किया।