संस्थाएं
परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
पर्वत पाटिया। शासनश्री साध्वी मधुबाला जी ठाणा -5 के ऊर्जा पाथेय से एवं साध्वी सौभाग्य श्रीजी और साध्वी मंजुलयशा जी के अथक श्रम व समय नियोजन से महासती अंजना की संघर्षों की दास्तां प्रस्तुत कि गई कन्याओं एवं युवती बहिनों द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ बिना आडंबर सादगी पूर्ण इस भाव यात्रा के मुख्य किरदार राजा प्रहलाद, रानी केतुमती के पुत्र पवन, और उनके मित्र प्रहस्त, राजा महेंद्र की पुत्री अंजना एवं उनकी मित्र बसंत माला के जीवन को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया कन्याओं व बहिनों ने पूरा सदन ओम अर्हम की ध्वनि से गूंज उठा । कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य बिंदु भंसाली व शिल्पा की भी विशेष उपस्थित रही।