संस्थाएं
आयंबिल कर्म निर्जरा की साधना
इरोड। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में इरोड महिला मंडल ने सामूहिक आयंबिल तप का आयोजन तेरापंथ भवन में किया। आयंबिल शुरू करने से पहले साध्वी सोमयशाजी ने सभी तपस्वियों को मंगल पाठ सुनाया और ॐ. अ. भी. रा. शि. को नमःका 11 बार जप करके शुरुआत करने की प्रेरणा दी और आयंबिल के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। कुल 23 भाई बहनों ने आयंबिल तप किया। और एक धान एक संकल्प एक दिन के अनुष्ठान को सफल बनाया।