फिट युवा - हिट युवा कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

वसई।

फिट युवा - हिट युवा कार्यक्रम का आयोजन

वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद एवं किशोर मंडल, वसई के द्वारा अपने सभी सदस्यों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तुंगारेश्वर पहाड़ी पर ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में सभी साथियों में अति उत्सुकता देखने को मिली। किशोर एवं युवा साथियों को मिलाकर लगभग 35 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रैकिंग के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ ही सभी सक्रिय सदस्यों के द्वारा योगाभ्यास एवं भक्ति का भी आनंद लिया गया।