संस्थाएं
ATDC उधना में अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण
सेवा – चिकित्सा –विश्वसनीयता के संकल्प को साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद्, उधना द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC), उधना में ‘अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर’ के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, उधना में अत्याधुनिक SYSMEX XN-330 Automated Hematology Analyzer मशीन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
गरिमामय उपस्थिति : इस गरिमामय अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-3 संदीप हिंगड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-4 कमलेश भंसाली, सह संगठन मंत्री-1 विनय लिंगा, सह संगठन मंत्री-2 महेश परमार एवं प्रवृत्ति सलाहकार सुनील चंडालिया सहित राष्ट्रीय प्रबंधन मंडल के सम्माननीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही तेरापंथ टाइम्स संपादक जयेश मेहता, उधना शाखा प्रभारी कुलदीप कोठारी, सभा अध्यक्ष नेमीचंदजी पोरवाड़, बसंतीलाल नाहर, अभातेयूप परिवार एवं समाज के गणमान्यजन तथा तेरापंथ युवक परिषद् उधना के अध्यक्ष मनीष कावड़िया एवं उनकी पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जैन संस्कार विधि से हुआ भव्य लोकार्पण : कार्यक्रम का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के मंगलमय वातावरण में हुआ। संस्कारक के रूप में दिनेंद्र चंडालिया, नेमीचंद कावड़िया एवं कुशल चंडालिया उपस्थित रहे। जैन संस्कार विधि के मंगलमंत्रों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत द्वारा SYSMEX XN-330 अत्याधुनिक मशीन का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया गया। यह मशीन ATDC की स्वास्थ्य के माध्यम से रक्त संबंधी परीक्षणों को और अधिक त्वरित, सटीक एवं विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी तथा आमजन को बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराने की ATDC की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रबंधन मंडल ने किया ATDC का अवलोकन :लोकार्पण समारोह के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं राष्ट्रीय प्रबंधन मंडल के सम्माननीय पदाधिकारियों ने आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान ATDC प्रभारी रोनक श्रीश्रीमाल ने सेंटर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध जांच सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं जनहित में संचालित विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सेवा से समर्पण तक… तकनीक से विश्वास तक… : ATDC उधना में अत्याधुनिक SYSMEX XN-330 मशीन का यह लोकार्पण केवल एक नई मशीन का शुभारंभ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए जन-जन को बेहतर एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक और सार्थक कदम है।