संस्थाएं
SARGAM LITTLE CHAMPS – सुरों का महासंग्राम
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा परिषद के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली सफर 'अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर…' के अंतर्गत Sargam Little Champs – सुरों का महासंग्राम Semi Finale – 1 का आयोजन तेरापंथ भवन, उधना में किया गया।
'जहाँ सुरों को मंच मिला, प्रतिभाओं को पहचान मिली और नन्हे कलाकारों को मिला हौसलों का आसमान…'
मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ:
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन मंडली द्वारा मंगलाचरण की मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करते हुए साध्वी डॉ. परमयशाजी ठाणा-4 का सान्निध्य प्राप्त हुआ। साध्वीश्री ने अपने मंगल उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति:
कार्यक्रम में आभातेयूप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही— राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, उपाध्यक्ष-3 संदीप हिंगड़, उपाध्यक्ष-4 कमलेश भंसाली, सह संगठन मंत्री-1 विनय लिंगा, सह संगठन मंत्री-2 महेश परमार। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नन्हे कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके शब्दों ने प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित समाजजनों में नई ऊर्जा का संचार किया।
देशभर से पहुँची 13 जोड़ियों ने सजाया मंच : Sargam Little Champs के इस सेमीफाइनल में पूरे भारतभर से 13 प्रतिभाशाली जोड़ियों ने सहभागिता की। नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार गायकी, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण :
कार्यक्रम से पूर्व प्रतिभागियों को बेहतर मंचीय प्रस्तुति के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ट्रेनर निलेश बापना ने दो दिनों तक सभी जोड़ियों को गायन, प्रस्तुति, मंच संचालन एवं परफॉर्मेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।
13 में से 6 जोड़ियों ने भरी अगले चरण में उड़ान : कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार प्रस्तुतियों के बीच 13 जोड़ियों में से 6 जोड़ियों का चयन आगामी चरण के लिए किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं प्रबंधन मंडल द्वारा सभी जोड़ियों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नन्हे कलाकारों के लिए केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि उनके आगामी संगीत सफर के लिए प्रेरणा का प्रतीक बना।
दानदाताओं एवं भामाशाहों का सम्मान
इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं भामाशाहों के प्रति परिषद परिवार ने कृतज्ञता व्यक्त की।
विशिष्ट उपस्थिति एवं सहयोग:
कार्यक्रम में Sargam प्रवृत्ति सलाहकार सुनील चंडालिया, प्रभारी निलेश टेबा, सह-प्रभारी रौनक सरणोत एवं हेमंत धाकड़ सहित आभातेयूप परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आचार्य महाप्रज्ञ पुरस्कार से सम्मानित संजय सुराणा, युवा गौरव राजेश सुराणा, तेरापंथी सभा, तेरापंथी महिला मंडल, अणुव्रत समिति, TPF, ज्ञानशाला तथा उधना परिषद परिवार एवं समस्त श्रावक समाज की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
मंच संचालन एवं एंकरिंग :
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन तेयुप उधना के मंत्री कमलेश डांगी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की आकर्षक एवं ऊर्जावान एंकरिंग RJ राजुल ने अपने प्रभावशाली अंदाज में की।
अध्यक्षीय भावाभिव्यक्ति :
तेरापंथ युवक परिषद, उधना के अध्यक्ष मनीष कावड़िया ने कहा आयोजन की सफलता, प्रतिभागियों की मेहनत एवं परिषद परिवार के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
एक कार्यक्रम नहीं, प्रतिभाओं के सपनों का मंच:
Sargam Little Champs – Semi Finale 1 केवल एक प्रतियोगिता नहीं रही, बल्कि यह नन्ही प्रतिभाओं को मंच देने, उनके आत्मविश्वास को उड़ान देने और उनके सपनों को पहचान देने का एक सार्थक प्रयास बना।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत की गरिमामयी उपस्थिति, साध्वीश्री के मंगल आशीर्वाद, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के उत्साह, प्रतिभागियों की मेहनत और परिषद परिवार के सामूहिक समर्पण ने इस आयोजन को 'अविराम 35' के यादगार अध्याय के रूप में स्थापित कर दिया।