भिक्षु भक्ति संध्या का संयुक्त आयोजन

संस्थाएं

सिलचर

भिक्षु भक्ति संध्या का संयुक्त आयोजन

'भिक्षु भक्ति संध्या - भावांजलि 2.0' का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF), सिलचर एवं तेरापंथ युवक परिषद (TYP), सिलचर द्वारा किया गया, जिसमें जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिलचर एवं तेरापंथ महिला मंडल, सिलचर का सहयोग रहा। यह भक्तिमय आयोजन तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम एवं संस्थापक आचार्य, आचार्य भिक्षु स्वामी की स्मृति एवं उनके सिद्धांतों को समर्पित था। प्रसिद्ध श्रद्धानिष्ठ संगायक कमल सेठिया ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया और भिक्षु स्वामी की आराधना से जोड़ दिया। कार्यक्रम में TPF के चेयरपर्सन - ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट प्रवीण सिरोहिया एवं TPF ईस्ट ज़ोन-1 के अध्यक्ष राकेश सिंघी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम से पूर्व संगठनात्मक बैठक आयोजित कर टीम का मार्गदर्शन किया।